फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: वाटर टैक्सी सेवा की हुई शुरुआत, एलीफेंटा द्वीप समेत इन जगहों पर जाना होगा आसान

Thu, 17 Feb 2022 10:19 PM IST
Amit Mandal एएनआई, मुंबई

सार

केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने नवनिर्मित बेलापुर जेट्टी से वाटर टैक्सी को वर्चुअली झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
Water Taxi - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गुरुवार को मुंबई में वाटर टैक्सी सेवा शुरू की गई। वाटर टैक्सी सेवा पहली बार जुड़वां शहरों मुंबई और नवी मुंबई को जोड़ेगी। वाटर टैक्सी सेवाएं डोमेस्टिक क्रूज़ टर्मिनल (डीसीटी) से शुरू होंगी और नेरुल, बेलापुर, एलीफेंटा द्वीप और जेएनपीटी के आस-पास के स्थानों को भी जोड़ेगी।

विज्ञापन


मंत्री सोनोवाल ने किया रवाना
केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने नवनिर्मित बेलापुर जेट्टी से वाटर टैक्सी को वर्चुअली झंडी दिखाकर रवाना किया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने समारोह की अध्यक्षता की जहां उन्होंने नवनिर्मित घाट का उद्घाटन किया।

बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय के अनुसार जल टैक्सी सेवाएं पर्यटन क्षेत्र को भारी प्रोत्साहन देने जा रही हैं, विशेष रूप से नवी मुंबई से ऐतिहासिक एलीफेंटा गुफाओं की यात्रा प्रमुख आकर्षण होगी। लोग नवी मुंबई से गेटवे ऑफ इंडिया तक आसानी से यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन


8.37 करोड़ रुपये की लागत से बनी नवनिर्मित बेलापुर जेट्टी को बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय की सागरमाला योजना के तहत 50-50 मॉडल में बनाया गया है। नई जेट्टी भाऊचा ढाका, मांडवा, एलीफेंटा और करंजा जैसे स्थानों पर जहाजों की आवाजाही को सक्षम बनाएगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें