फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में पहली कोरोना टेस्ट बस, स्क्रीनिंग से लेकर हर सुविधा से है लैस

Wed, 13 May 2020 11:01 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Covid -19 Test Bus - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस बीच मुंबई में बीएमसी और आईआईटी एलुमनाई काउंसिल की तरफ से की गई है। इन्होंने कोविड-19 टेस्ट के लिए एक स्पेशल बस लॉन्च की है, जो लोगों तक पहुंचकर टेस्टिंग करती है।
विज्ञापन


मुंबई की पहली मोबाइल कोविड-19 टेस्टिंग बस में हर सुविधा से लैस लैब मौजूद है। इसके अलावा बस में एक्स-रे एग्जामिनेशन की भी सुविधा दी गई है। बस में एक छोटा सा चेंबर भी है, जहां पर कोरोना टेस्ट किए जाने की सुविधा है। 

बीएमसी के अधिकारियों का कहना है कि मास स्क्रीनिंग के लिए यह पहली मोबाइल कोविड-19 टेस्टिंग बस है। यह कोरोना वायरस का पता लगाने के लिए O2 कॉम्बिनेशन सेचुरेशन का इस्तेमाल करेगी।
विज्ञापन


बीएमसी ने कहा कि कोविड-19 टेस्टिंग बस आरटी-पीसीआर स्वैब कलेक्शन की सुविधा से लैस है। यह बस घनी आबादी वाले इलाके में भी जाएगी और स्क्रीनिंग के बाद हाई रिस्क वाले संदिग्धों को आइसोलेट करने में मदद करेगी।

इस टेस्टिंग बस का निर्माण कृष्ण डायग्नोस्टिक और आईआईटी के पूर्व छात्रों की मदद से किया गया है। बीएमसी इस तरह की और बसों को डिजाइन करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें