फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai: जुहू में निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर चार राउंड फायरिंग, पुलिस ने इलाके को सील कर शुरू की जांच

Sun, 01 Feb 2026 03:28 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुंबई के जुहू में रोहित शेट्टी के घर के बाहर रात में चार फायरिंग राउंड की आवाजें सुनी गईं। पुलिस और फॉरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची, इलाके को सुरक्षित किया और जांच शुरू कर दी। मामले में अब तक किसी के घायल होने की खबर सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री को हिला देने वाली घटना सामने आई है। मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू में स्थित निवास के बाहर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात में चार राउंड फायरिंग की आवाज सुनी गई, जिससे पूरे इलाके में हरकंप सा मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस और फॉरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को सुरक्षित किया। शुरुआती जानकारी के अनुसार पुलिस ने मामले में जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही इलाके को सील कर दिया गया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, जांच अभी जारी है और अब तक किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर सबूत जुटा रही हैं और फायरिंग के पीछे जिम्मेदार लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
 



ये भी पढ़ें:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले गोविंदा, फोटो देख नेटिजन्स बोले- 'सीएम नंबर वन के साथ हीरो नंबर-1'
विज्ञापन


घटना के तुरंत बाद का वीडियो
बता दें कि घटना के तुरंत बाद रोहित शेट्टी के घर के बाहर की वीडियो फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसमें पुलिस द्वारा उनके घर की सुरक्षा करते हुए देखा जा सकता है। इलाके को पेशेवर निगरानी में रखा गया है और अधिकारियों की निगरानी लगातार जारी है। पुलिस ने फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है और जांच पूरी होने तक और जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Alia Bhatt: राहा ने सेट पर रिकॉर्ड किया मम्मा का वीडियो; बेटी की फरमाइश पर आलिया भट्ट ने बनाया ऐसा चेहरा

 

अन्य वीडियो

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें