फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम नायडू पर विवादित टिप्पणी मामला: पुलिस ने YSRCP नेता रामबाबू को किया गिरफ्तार, TDP समर्थकों का हंगामा

Sun, 01 Feb 2026 01:06 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती

सार

आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू पर कथित अपमानजनक टिप्पणी के मामले में वरिष्ठ YSRCP नेता और पूर्व मंत्री अंबाती रामबाबू को शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद राजधानी अमरावती में रामबाबू के घर और सड़कों पर हाई ड्रामा हुआ, टीडीपी समर्थकों ने घर और वाहनों को नुकसान पहुंचाया।

विज्ञापन
पुलिस प्रशासन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू पर कथित टिप्पणी के मामले में  वरिष्ठ वाईएसआरसीपी नेता और पूर्व मंत्री अंबाती रामबाबू की मुश्किले बढ़ती ही जा रही है। इसी बीच जारी राजनीतिक गर्माहट के बीच मामले में नया मोड़ तब सामने आया, जब शनिवार देर रात आंध्रा पुलिस ने पूर्व मंत्री अंबाती रामबाबू को गिरफ्तार कर लिया। उनपर आरोप है कि उन्होंने सीएम चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी।

विज्ञापन


इस पूरे मामले ने राज्य की सियासत में गर्माहट तेज कर दी है। राजधानी अमरावती की सड़कों और रामबाबू के घर पर कई घंटे तक हाई ड्रामा देखने को मिला। मीडिया रिपोट्स और सामने आए वीडियो फुटेज में कई टीडीपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को रामबाबू के घर और वाहनों पर नुकसान पहुंचाते देखा गया।
 



ये भी पढ़ें:- पश्चिम एशिया में शांति की पहल: भारत-अरब लीग बैठक में फलस्तीन पर दो-राष्ट्र समाधान को समर्थन, जानें कितना अहम?

रामबाबू के घर के बाहर खूब हुई नारेबाजी
बता दें कि गुंटूर जिले के एसपी वकुल जिंदल ने पुष्टि की कि रामबाबू को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि रामबाबू पहले सिंचाई मंत्री रह चुके हैं। गिरफ्तारी के दौरान सुरक्षा कड़ी थी, क्योंकि सैकड़ों सत्ता पक्ष के कार्यकर्ता रामबाबू के खिलाफ नारेबाजी और माफी की मांग रहे थे।

विज्ञापन


अब जानिए वाईएसआरसीपी का आरोप
वहीं मामले में वाईएसआरसीपी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने आरोप लगाया कि रामबाबू के खिलाफ हत्या की कोशिश की गई और उनका जीवन खतरे में है। उन्होंने कहा कि राज्य में जंगल राज की स्थिति बन गई है और मुख्यमंत्री नायडू कानून की अवहेलना और राजनीतिक प्रतिशोध को बढ़ावा दे रहे हैं। रेड्डी ने कहा कि विपक्षी नेताओं के खिलाफ हिंसक और हत्या के प्रयास लगातार बढ़ रहे हैं और यह सरकार की आलोचना करने वालों को डराने के लिए किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:- Maharashtra: शरद पवार से मिले पार्थ, करीबी नेता का दावा- एनसीपी के दोनों गुटों के विलय का दिया आश्वासन

केंद्र गृह सचिव को लिखा पत्र
इतना ही नहीं वाईएसआरसीपी के संसदीय नेता वाई.वी. सुब्बा रेड्डी ने इस मामले में केंद्रीय गृह सचिव और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को पत्र लिखकर तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को चिंताजनक और अलार्मिंग बताया। गौरतलब है कि इस घटना के बाद आंध्र प्रदेश में राजनीतिक माहौल काफी गर्म है और विपक्ष और सरकार के बीच तनाव बढ़ गया है।

अन्य वीडियो

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें