फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: एक हफ्ते में दूसरा हादसा, मरोल इलाके की इमारत में लगी आग, 4 की मौत व 7 घायल

Thu, 04 Jan 2018 10:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
Mumbai Fire - फोटो : ANI
विज्ञापन

मुंबई के कमला हिल्स कंपाउंड में लगी भीषण आग को अभी एक हफ्ता भी नहीं हुआ कि शहर में एक और आग हादसा हुआ है। गुरुवार देर रात मुंबई के मरोल इलाके में स्थित मैमून बिल्डिंग में आग लग गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सुरक्षा कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। मरने वाले सभी सात लोग एक ही परिवार के हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रात करीब डेढ़ बजे 5 मंजिला इमारत की तीसरी मंजिल पर आग लगी थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। मरने वालों में 45 वर्षीय तसनीम कापसी, 15 वर्षीय सकीना कापसी, 8 वर्षीय मोइज कापसी और 70 वर्षीय कापसी शामिल हैं।


बता दें कि पिछले शुक्रवार भी मुंबई में आग हादसा हुआ था। मुंबई के लोअर परेल स्थित कमला मिल्स कम्पाउंड के 3 रेस्टोरेंट्स में लगी भयावह आग लग गई थी। इसमें 14 लोगों के मौत हो गई थी, जबकि 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें