फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: बलार्ड एस्टेट के एक्सचेंज बिल्डिंग में लगी आग, यहीं है एनसीबी का कार्यालय

Mon, 21 Sep 2020 02:48 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
एक्सचेंज बिल्डिंग में आग लग गई - फोटो : ANI
विज्ञापन

मुंबई में एक्सचेंज बिल्डिंग में सोमवार को आग लग गई है। माना जा रहा है कि आग बलार्ड एस्टेट इमारत की दूसरी मंजिल में लगी है। जिसमें नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) का कार्यालय है। मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौजूद हैं। बता दें कि वर्तमान में एनसीबी रिया चक्रवर्ती ड्रग्स मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

 

इसी कार्यालय में बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले के ड्रग्स एंगल की जाच चल रही है। अधिकारियों ने यहीं पर रिया चक्रवर्ती से लेकर सभी ड्रग पेडलर से पूछताछ की थी। गिरफ्तारी के बाद रिया ने एक रात दफ्तर में बने लॉकअप में गुजारी थी।

एनसीबी का कार्यालय भवन की तीसरी मंजिल पर स्थित है। मौके पर मौजूद दमकलकर्मी आग को बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। साथ ही जानमाल के नुकसान की भी कोई खबर नहीं है। मौके पर मुंबई पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें