फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: आवासीय सोसायटी में खड़ीं 20 मोटरसाइकिलों में लगी आग, बाल-बाल बचे स्थानीय निवासी 

Wed, 13 Oct 2021 09:42 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

घटना कुर्ला की एक आवासीय सोसायटी की है। आग लगने का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के कुर्ला स्थित नेहरू नगर में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां की एक आवासीय सोसायटी में खड़ी 20 मोटरसाइकिलों में सुबह-सुबह आग लग गई। आग की सूचना जैसे ही सोसायटी वालों को मिली, अफरा-तफरी मच गई। किसी ने दमकल और पुलिस को आग की सूचना दी, जिसके बाद टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। 

विज्ञापन


न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, 20 मोटरसाइकिलों में सुबह-सुबह लाग लगी थी। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर अभी तक सामने नहीं आई है। आग पर फिलहाल काबू पा लिया गया है, लेकिन आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों की टीम घटनास्थल पर मौजूद है और जांच कर रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें