फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: हादसे के दिन ही अपलोड हुआ था नए फुटओवर का टेंडर, अधिकारी ने बताया 'संयोग'

Sun, 01 Oct 2017 10:02 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
mumbai - फोटो : PTI
विज्ञापन
मुंबई भगदड़ के बाद एलफिंस्टन स्टेशन से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है। जिस दिन (29 सितंबर) फुटओवर ब्रिज पर हादसा हुआ उसी दिन एलफिंस्टन स्टेशन पर नया फुटओवर ब्रिज बनाने के लिए टेंडर की जानकारी ऑनलाइन डाली गई। 
विज्ञापन


रेलवे के सीनियर अधिकारियों के मुताबिक, पूर्व रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने अपने कार्यकाल के दौरान ही नए ब्रिज के लिए 23 अप्रैल 2015 को मंजूरी दे दी थी। रेलवे के वित्त विभाग ने ब्रिज की कुल लागत इसी साल 22 अगस्त को तय की थी और फिर 29 सितंबर को टेंडर अपलोड किया गया। इसी दिन भगदड़ हुई जिसमें 22 लोगों की जान चली गई और 39 लोग जख्मी हो गए।

यह भी पढ़ें: पीयूष गोयल बोले- परेशानियां 1-2 साल पुरानी नहीं, विरासत में मिलीं

रेलवे अधिकारियों से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसे केवल संयोग बताया। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, चीफ पब्लिक रिलेशन ऑफिसर रवींद्र भाक्कर ने कहा कि टेंडर को बनाना, उसकी लागत देखना और उसको ऑनलाइन अपलोड करना एक प्रोसेस के तहत होता है। यह सिर्फ एक संयोग है कि टेंडर उसी दिन अपलोड हुआ जिस दिन यह हादसा हुआ। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण भी है।
विज्ञापन


वेस्टर्न रेलवे के अधिकारी ने बताया कि छोटी लागत वाले प्रोजेक्ट अक्सर किसी बड़े प्रोजेक्ट के चलते साइड कर दिए जाते हैं।
 
विज्ञापन

22 ने गंवाई जान, 39 हुए थे जख्मी

मुंबई एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन
एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज पर मची भगदड़ की वजह से 22 लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी। वहीं 39 लोग जख्मी हो गए थे। यह भगदड़ कथित तौर पर फैली अफवाह की वजह से मची थी कि ब्रिज या उसका एक हिस्सा टूट गया है। इसके बाद लोग एक दूसरे के ऊपर चढ़-चढ़कर भागने लगे।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, सीने पर लगी चोट और दम घुटने की वजह से ज्यादातर लोगों की जान गई। एलफिंस्टन का फुटओवर ब्रिज 1972 में बना था। लेकिन 2017 आने तक भी इसको चौड़ा नहीं किया गया। अब रोजाना करीब एक लाख लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें