फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai: कस्टम विभाग ने 538 करोड़ रुपये की नशीली दवाओं को किया नष्ट, तस्करों पर बड़ी कार्रवाई

Fri, 30 Dec 2022 06:13 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
Mumbai Customs destroyed 140 kgs drugs - फोटो : ANI
विज्ञापन

मुंबई सीमा शुल्क विभाग ने शुक्रवार को नवी मुंबई की एक कूड़ा जलाने की सुविधा में 140 किलोग्राम मादक पदार्थ को नष्ट कर दिया। अंतरराष्ट्री बाजार में इसका मूल्य 538 करोड़ रुपये आंका गया था। सीमा शुल्क के एक अधिकारी ने बताया कि मादक पदार्थों को जोन III के तहत तीन कमिश्नरेट द्वारा तस्करों के कब्जे से जब्त किया गया था।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नष्ट किए गए मादक पदार्थों में 56.06 किलोग्राम हेरोइन और 33.81 किलोग्राम हशीश शामिल थी, जिसे मुंबई एयरपोर्ट कमिश्नरेट ने 14 मामलों में जब्त किया था। इसके अलावा एयर कार्गो एक्सपोर्ट कमिश्नरेट द्वारा जब्त 21.70 किलोग्राम हशीश और डीआरआई द्वारा एक मामले में जब्त 29 किलोग्राम हेरोइन को नष्ट किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें