फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: सीएसएमटी रेलवे स्टेशन पर बम की धमकी से हड़कंप, तीन घंटे चला तलाशी अभियान; कॉलर की तलाश में जुटी पुलिस

Sun, 15 Nov 2026 09:56 AM IST
अमन मौर्या न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) रेलवे स्टेशन पर 14 नवंबर की शाम एक अज्ञात कॉलर ने बम रखे होने की धमकी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और बीडीएस टीम ने सघन तलाशी ली, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
विज्ञापन
मुंबई में बम की धमकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस रेलवे स्टेशन पर बम रखे होने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। मुंबई पुलिस को 14 नवंबर को एक अज्ञात कॉलर ने रेलवे स्टेशन पर बम रखने की धमकी दी थी। इसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। मुंबई रेलवे पुलिस के मुताबिक, शाम करीब 6:50 बजे एक व्यक्ति ने डायल 112 के जरिए पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया। कॉलर ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस रेलवे स्टेशन पर बम रखने की धमकी दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए स्टेशन परिसर में तलाशी अभियान शुरू किया।
विज्ञापन


डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते ने चलाया तलाशी अभियान
तलाशी अभियान में डॉग स्क्वॉड और बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) की टीमों को लगाया गया। दोनों टीमों ने रेलवे स्टेशन के पूरे परिसर में सघन जांच की। यह अभियान रात करीब 9:30 बजे समाप्त हुआ। हालांकि, तलाशी के दौरान स्टेशन परिसर में कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।

धमकी देने वाले कॉलर की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस के मुताबिक, फिलहाल धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान करने और उसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस कॉलर को ट्रेस करने में जुटी है। धमकी मिलने के बाद स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें