फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगडिया जबरन वसूली मामला: क्राइम ब्रांच ने दाखिल की 1000 पेज की चार्जशीट, आईपीएस अधिकारी सौरभ त्रिपाठी अभी तक फरार

Wed, 20 Apr 2022 09:40 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

आंगडिया जबरन वसूली के मामले में मुंबई क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट ने आंगडिया रंगदारी मामले में 40 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। इनमें से 10 पुलिसकर्मी हैं। क्राइम ब्रांच ने इस मामले में 1000 पन्नो से ज्यादा की चार्जशीट दाखिल की है।
विज्ञापन
आईपीएस अधिकारी सौरभ त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंगडिया जबरन वसूली के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने 1000 से ज्यादा पेज की चार्जशीट दाखिल की है। इस मामले में  मामले में कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। निलंबित आईपीएस अधिकारी सौरभ त्रिपाठी और उनके पिता इस मामले में वांछित आरोपी हैं। वह अभी भी फरार हैं। मुंबई पुलिस ने बुधवार को ये जानकारी दी। 

विज्ञापन


मुंबई पुलिस ने बताया कि क्राइम ब्रांच की मुंबई क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट ने आंगडिया रंगदारी मामले में 40 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। इनमें से 10 पुलिसकर्मी हैं। क्राइम ब्रांच निलंबित आईपीएस अधिकारी सौरभ त्रिपाठी का दो महीने से पीछा कर रही है। सौरभ त्रिपाठी की प्राथमिकी में धारा 120 बी जोड़ी गई है।

सौरभ त्रिपाठी पर ये है आरोप
रंगदारी वसूली मामले निलंबित चल रहे आईपीएस अधिकारी सौरभ त्रिपाठी पर आरोप है कि उन्होंने मुंबई के मालाबार हिल इलाके में एक कारोबारी से 55 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी। पूर्व में उनके खिलाफ 10 लाख रुपये की रंगदारी वूसलने का मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद आईपीएस अधिकारी को निलंबित कर दिया गया था। तब से वह फरार चल रहे हैं। 
विज्ञापन


चल रहे हैं फरार
दरअसल, मुंबई पुलिस ने दक्षिण मुंबई के फोफले वाड़ी में आईपीएस अधिकारी सौरभ त्रिपाठी के खिलाफ 10 लाख रुपये की रंगदारी वसूली का मामला दर्ज किया था। इस मामले में बीते छह अप्रैल को आईपीएम सौरभ त्रिपाठी के जीजा असिस्टेंट सेल्स कमिश्नर आशुतोष कुमार मिश्रा को गिरफ़्तार किया था। वह फरार चल रहे सौरभ त्रिपाठी से लगातार संपर्क में थे। पुलिस इस मामले में सौरभ त्रिपाठी के माता-पिता के घर पर भी छापेमारी कर चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें