फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai : दाऊद इब्राहिम का करीबी रियाज भाटी गिरफ्तार, कोर्ट ने एक अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा

Tue, 27 Sep 2022 08:26 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, मुंबई।

सार

Mumbai : मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल (एईसी) ने आरोपी को अंधेरी वेस्ट से गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि एईसी कार्यालय में पूछताछ के बाद भाटी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
मुंबई पुलिस (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Mumbai : मुंबई पुलिस की जबरन वसूली निरोधक शाखा की टीम ने सोमवार को अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी कारोबारी रियाज भाटी को रंगदारी मांगने से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि भाटी का अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से संबंध बताया जाता है और वह वर्सोवा पुलिस थाने में दर्ज रंगदारी मामले में वांछित था। पुलिस ने बताया कि आरोपी को आज यानी मंगलवार (27 सितंबर) को अदालत में पेश किया गया। पेशी के दौरान मुंबई पुलिस अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के सहयोगी रियाज भाटी की 14 दिनों की हिरासत मांगी, लेकिन अदालत ने एक अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजने का आदेश दिया है।  

विज्ञापन



पुलिस अधिकारी के मुताबिक, दरअसल रियाज भाटी और मोहम्मद सलीम इकबाल कुरैशी उर्फ सलीम फ्रूट ने वर्सोवा के एक कारोबारी को जान से मारने की धमकी दी थी। ये दोनों ही दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील के करीबी रिश्तेदार बताए जाते हैं। उन्होंने बताया कि भाटी और सलीम फ्रूट ने व्यापारी से 30 लाख रुपये कीमत की एक कार और 7.5 लाख रुपये नकद वसूले थे।

उन्होंने बताया कि इब्राहिम के करीबी छोटा शकील और शकील के रिश्तेदार सलीम फ्रूट को भी प्राथमिकी में नामजद किया गया है। मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल (एईसी) ने आरोपी को अंधेरी वेस्ट से गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि एईसी कार्यालय में पूछताछ के बाद भाटी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


इससे पहले भाटी को रंगदारी, जमीन हड़पने और फायरिंग समेत कई मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका है। अधिकारी ने कहा कि उसने साल 2015 और साल 2020 में फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल कर देश से भागने की भी कोशिश की थी। उन्होंने कहा कि छोटा शकील के रिश्तेदार सलीम फ्रूट को पहले राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने डी कंपनी सिंडिकेट के खिलाफ एक मामले में गिरफ्तार किया था। अधिकारी ने कहा कि सलीम फ्रूट न्यायिक हिरासत में है। मामले में आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें