फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबईः केईएम अस्पताल से 19 मई से कोरोना वायरस का मरीज लापता

Mon, 01 Jun 2020 04:43 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

मुंबई के सरकारी किंग एडवर्ड मेमोरियल अस्पताल से 19 मई से कोविड-19 का 70 वर्षीय एक मरीज लापता है। यह दावा मरीज के परिवार वालों ने किया है। मरीज के दामाद ने सोमवार को को बताया कि उन्होंने परेल स्थित किंग एडवर्ड मेमोरियल हॉस्पिटल (केईएम) और पुलिस को मामले की जानकारी दी है, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस संबंध में भोईवाडा पुलिस थाने में 25 मई को शिकायत भी दर्ज कराई गई लेकिन अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिल पाई है। उन्होंने कहा, ‘बुखार और कमजोरी की वजह से हमने उन्हें 14 मई को केईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो दिन बाद 16 मई को हमें बताया गया कि उन्हें कोरोना वायरस का संक्रमण है।’

उन्होंने बताया कि इसके बाद उन्हें केईएम अस्पताल के वार्ड नंबर 20 में भर्ती करा दिया गया, जहां से वह 19 मई से लापता हैं। उनका कुछ पता ना चलने के बाद उनके दामाद ने भाजपा सांसद किरीट सोमैया से भी संपर्क किया। सोमैया ने बताया कि उन्होंने बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी), पुलिस और किंग एडवर्ड मेमोरियल अस्पताल (केईएम) के समक्ष मामला उठाया है।
विज्ञापन


भाजपा सांसद ने ट्वीट किया, ‘अस्पताल ने 19 मई को परिवार को बताया कि मरीज का कुछ पता नहीं चल पा रहा है। परिवार पिछले 10 दिनों से केईएम और पुलिस के चक्कर लगा रहा है। मैंने भी बीएमसी, पुलिस और केईएम के समक्ष यह मामला उठाया है।’ केईएम के डीन डॉक्टर हेमंत देशमुख ने मामले पर किसी भी सवाल का कोई जवाब नहीं दिया। कोविड-19 और अन्य मरीजों का इलाज करने वाला केईएम एक प्रमुख सराकरी अस्पताल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें