फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई की अदालत से राहुल गांधी को नहीं मिली राहत, मानहानि मामले में अर्जी की खारिज

Sat, 23 Nov 2019 06:45 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को मुंबई की एक अदालत से झटका लगा है। अदालत ने राहुल गांधी और माकपा महासचिव सीताराम येचुरी की अर्जियां शनिवार को खारिज कर दी हैं। दोनों नेताओं ने आरएसएस के एक कार्यकर्ता की ओर से दायर मानहानि संबंधी शिकायत रद्द करने का अनुरोध किया था।

विज्ञापन


दोनों अब इस मामले में सुनवाई का सामना करेंगे। आरएसएस कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता ध्रुतिमान जोशी ने एक शिकायत दायर करके पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या को कथित रूप से संघ से जोड़ने वाली टिप्पणी के लिए राहुल गांधी और येचुरी के खिलाफ मानहानि का मामला शुरू करने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन


बता दें कि, लंकेश की बेंगलूरू में 2017 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें