फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय पर हमले की धमकी, मुंबई पुलिस को पाकिस्तानी नंबर से मिला संदेश

Fri, 28 Feb 2025 11:33 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पिछले हफ्ते महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को भी जान से मारने की धमकी मिली थी। मुंबई के गोरेगांव पुलिस को भेजे गए धमकी भरे ईमेल में एक अज्ञात व्यक्ति ने चेतावनी दी थी कि शिंदे की गाड़ी को बम से उड़ा दिया जाएगा। राज्य सचिवालय और जेजे मार्ग पुलिस स्टेशन को भी इसी तरह के धमकी भरे संदेश मिले थे।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय पर हमला करने की धमकी दी गई है। मुंबई पुलिस को पाकिस्तानी नंबर से धमकी भरा संदेश मिला है। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय पर हमले की धमकी देने वाला संदेश व्हाट्सएप पर पाकिस्तानी नंबर से आया। इसके बाद से मुंबई पुलिस हाईअलर्ट पर है। संदेश भेजने वाले ने खुद को मलिक शाहबाज हुमायूं राजा देव बताया। मुंबई ट्रैफिक पुलिस को संदेश भेजे जाने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। अज्ञात नंबर से संदेश आने के बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। मुंबई पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पिछले हफ्ते महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को भी जान से मारने की धमकी मिली थी। मुंबई के गोरेगांव पुलिस को भेजे गए धमकी भरे ईमेल में एक अज्ञात व्यक्ति ने चेतावनी दी थी कि शिंदे की गाड़ी को बम से उड़ा दिया जाएगा। राज्य सचिवालय और जेजे मार्ग पुलिस स्टेशन को भी इसी तरह के धमकी भरे संदेश मिले थे। शिंदे को भेजे गए धमकी भरे संदेश की जांच करने के बाद मुंबई पुलिस ने बताया कि यह एक फर्जी ईमेल था।

महानगर के गोरेगांव और जेजे मार्ग पुलिस स्टेशनों पर मिले थे मेल
एक अधिकारी के मुताबिक, शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल 20 फरवरी को महानगर के गोरेगांव और जेजे मार्ग पुलिस स्टेशनों पर मिले थे। इसके बाद मामले की जांच शुरू हुई। मुंबई के उपनगरीय इलाके में गोरेगांव पुलिस स्टेशन में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 351(3) आपराधिक धमकी और 353(2) सार्वजनिक शरारत के लिए बयानबाजी के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने बुलढाणा जिले से दो लोगों को गिरफ्तार किया था। दोनों की पहचान जिले के देउलगांव राजा के देउलगांव माही इलाके के निवासी मंगेश वायल (35) और अभय शिंगने (22) के रूप में हुई थी।
विज्ञापन


मुंबई क्राइम ब्रांच ने भी जांच शुरू की थी
उन्होंने बताया कि मुंबई क्राइम ब्रांच ने भी जांच शुरू की है और बुलढाणा को भेजे गए मेल के पीछे के लोगों का पता लगाने के लिए तकनीकी विश्लेषण का इस्तेमाल किया है। उन्होंने आगे बताया कि क्राइम ब्रांच की एक टीम ने बुलढाणा का दौरा किया और स्थानीय पुलिस की मदद से दो लोगों को पकड़ा। दोनों को मुंबई लाया जा रहा है।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें