फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में भीषण सड़क हादसा: ब्रिज से गिरी तेज रफ्तार कार, तीन लोगों की मौत; एक की हालत गंभीर

Sun, 20 Sep 2026 09:26 AM IST
देवेश त्रिपाठी आईएएनएस, मुंबई

सार

मुंबई में रविवार सुबह कोस्टल रोड पर एक लग्जरी कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगों की जान चली गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद सभी चार लोगों को इलाज के लिए नायर अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के मुताबिक, वाहन मरीन ड्राइव से हाजी अली की दिशा में जा रहा था। प्रारंभिक जानकारी में कार की रफ्तार ज्यादा होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
मुंबई सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के कोस्टल रोड पर रविवार तड़के हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। हादसा करीब सुबह 5:20 बजे लोटस जेट्टी के पास हुआ। बीएमसी के अनुसार, एक हाई-एंड लग्जरी कार मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही थी। इसी दौरान कथित तौर पर तेज रफ्तार के कारण चालक ने कार पर नियंत्रण खो दिया और वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद कार में सवार सभी चार लोगों को नायर अस्पताल ले जाया गया। इनमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस के अनुसार, हादसा सुबह करीब 5:20 बजे लोटस जेट्टी के पास, लाला कॉलेज के सामने हुआ।
मुंबई सड़क हादसे में घायल युवक ट्रॉमा वार्ड में भर्ती
बृहन्मुंबई नगर निगम की ओर से जारी बयान के मुताबिक, नायर अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा है कि मृतकों की पहचान शनाय गजल (21) और धीरिया सेठ (17) के रूप में हुई है, जबकि एक अज्ञात 25 वर्षीय युवक को भी मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, एक 20 वर्षीय अज्ञात युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


कोस्टल रोड की सुरंग में कारों की रेस का दर्ज हुआ था मामला
इससे पहले 3 सितंबर को मुंबई पुलिस ने एक वायरल वीडियो का संज्ञान लिया था। वीडियो में मरीन ड्राइव से दक्षिण दिशा में जाने वाले कोस्टल रोड की सुरंग के भीतर लग्जरी और तेज रफ्तार कारों को खतरनाक तरीके से दौड़ाते और रेस करते हुए दिखाया गया था। इस मामले में कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

एक अन्य कार हादसे में घायल हुए थे तीन लोग
इस सप्ताह की शुरुआत में नवी मुंबई के वाशी में पीकेसी अस्पताल के पास तेज रफ्तार ऑफ-रोड एसयूवी की चपेट में आने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद चालक घायलों की मदद करने के बजाय मौके से फरार हो गया था। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था, लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं किया गया। पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 35(3) के तहत उसे नोटिस जारी किया और बाद में छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें