फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 25 किलोग्राम चंदन के साथ दो सूडानी नागरिक गिरफ्तार

Wed, 09 Oct 2019 02:57 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
Mumbai International Airport
विज्ञापन

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के कर्मियों ने मंगलवार को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दो सूडानी नागरिकों के सामान से 25 किलो चंदन की लकड़ी के चिप्स बरामद किए। यात्रियों के पास चंदन के चिप्स ले जाने की कोई आधिकारिक अनुमति नहीं थी।

विज्ञापन



सीआईएसएफ ने एक विज्ञप्ति में कहा कि आठ अक्तूबर को लगभग सात बजे, प्रोफाइलिंग के आधार पर, सीआईएसफ कर्मियों ने हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 के प्रस्थान गेट नंबर छह पर यात्रियों के सामान की जाँच के लिए दो विदेशी यात्रियों का चयन किया। 

सीआईएसएफ को उनके सामान की एक्स-बीआईएस स्क्रीनिंग के दौरान कुछ संदेहजनक चित्र दिखें। जिसके बाद उनके सामान की जाँच की गई, जांच के दौरान उनके बैग से प्लास्टिक के पैकेटों में 25 किलोग्राम चंदन के चिप्स बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान, यात्रियों ने चंदन का बिल दिखाया, लेकिन उनके पास चंदन ले जाने के लिए कोई आधिकारिक या वैध अनुमति नहीं थी।
विज्ञापन


यात्रियों की पहचान अब्देलरहीम मिरगानी और अम्मा रुदन हबीबला के रूप में की गई। दोनों सूडानी नागरिक सुबह 11.05 बजे इथियोपिया एयरवेज की फ्लाइट से अदीस अबाबा के लिए उड़ान भरने वाले थे। बरामद चंदन के साथ यात्रियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कस्टम अधिकारियों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें