फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई: छोटा राजन का गुर्गा अराफात गिरफ्तार, मुंबई और पुणे में कई मामले दर्ज 

Mon, 14 Mar 2022 06:55 PM IST
Amit Mandal एएनआई, मुंबई

सार

अराफात के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे वहां की एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन
छोटा राजन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई क्राइम ब्रांच के एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने रविवार को गैंगस्टर छोटा राजन के एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है। गैंगस्टर की पहचान अराफात आरिफ लोखंडवाला के रूप में हुई है। गिरफ्तार गैंगस्टर के पास से एक देशी रिवॉल्वर और 28 राउंड गोलियां भी बरामद की गई हैं। 

विज्ञापन


इससे पहले मुंबई क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि आरिफ भायखला इलाके में आने वाला है। आरोपी जैसे ही वहां पहुंचा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे वहां की एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया। बाद में कोर्ट ने उसे 15 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए गैंगस्टर पर मुंबई और पुणे में कई मामले दर्ज हैं। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें