फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: कांग्रेस विधायक अनिल जोशियारा की कोरोना संक्रमण से मौत, विधानसभा ने स्थगित की कार्यवाही, जताया शोक

Mon, 14 Mar 2022 06:53 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर

सार

पांच बार विधायक रहे कांग्रेस के अनिल जोशियारा कोरोना वायरस से संक्रमित थे और चेन्नई के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। सोमवार की दोपहर को उन्होंने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
अनिल जोशियारा - फोटो : facebook/DrAnilJoshiyara
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस विधायक डॉ. अनिल जोशियारा की कोविड-19 संक्रमण से मृत्यु हो जाने की वजह से सोमवार को गुजरात विधानसभा दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई। 69 वर्षीय जोशियारा अरवल्ली जिले की भिलोडा विधानसभा सीट से पांच बार विधायक रहे थे। 

विज्ञापन


सोमवार की दोपहर को चेन्नई के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया। वह कोरोना वायरस से संक्रमित थे। सोमवार को एक विनियोग विधेयक पर चर्चा के दौरान विपक्ष के उप नेता शैलेश परमार ने जोशियारा के निधन की जानकारी विधानसभा को दी। 

इसके बाद सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखा और स्पीकर नीमाबेन आचार्य ने कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी। जोशियारा जनवरी में संक्रमित हुए थे। उन्हें एक महीने पहले अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल से चेन्नई शिफ्ट किया गया था।
विज्ञापन


पहली बार 1995 में भाजपा के टिकट पर बने थे विधायक
पेशे से सर्जन अनिल जोशियारा पहली बार साल 1995 में भाजपा के टिकट पर भिलोडा विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। शंकरसिंह वाघेला की अगुवाई वाली सरकार के दौरान साल 1996 और 1997 में उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री के पद पर भी सेवाएं दी थीं। 

इसके बाद वाघेला ने अपनी राष्ट्रीय जनता पार्टी का साल 1998 में कांग्रेस में विलय कर लिया था। इसके बाद से वह कांग्रेस के टिकट पर इस विधानसभा से जीतते आ रहे थे। कांग्रेस नेताओं ने उनके निधन को राज्य की राजनीति का बड़ा नुकसान बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें