फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: सीबीआई के रडार पर घूसखोर, सीजीएसटी अधीक्षक सहित चार आरोपी गिरफ्तार

Sat, 27 Mar 2021 10:05 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वतखोरी के मामले में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) के अधीक्षक और दो चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जानकारी के अनुसार, आरोपी सीजीएसटी अधीक्षक सीए के जरिये दो मामलों में 12 लाख रुपये घूस ले रहा था। सीबीआई ने जैसे ही दूसरे आरोपियों को दबोचा अधीक्षक जांच से बचने के लिए मुंबई से फरार हो गया। हालांकि, उसे दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन

सीजीएसटी ऑफिस में तैनात था अमित दलाल

गिरफ्तार सीजीएसटी अधिकारी की पहचान अमित दलाल के रूप में की गई है जबकि दो चार्टर्ड एकाउंटेंट की पहचान गोपाल भाटेर और रमेश परमार के रूप में हुई है। इनके अलावा पुलिस ने भाटेर के यहां काम करने वाले हेमंत मोतीवारस नाम के शख्स को भी गिरफ्तार किया है। अमित दलाल दक्षिण मुंबई के एयर इंडिया बिल्डिंग में स्थित सीजीएसटी ऑफिस में तैनात था। 

15 लाख की मांगी थी रिश्वत

सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि मामले में शिकायतकर्ता के खिलाफ जीएसटी चोरी का आरोप था। दलाल ने टैक्स न बढ़ाने के लिए 15 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। रिश्वत देने पर शिकायतकर्ता से दलाल ने मामले में गिरफ्तार न करने का वादा किया और घूस की रकम भाटेर को देने को कहा। ऐसे में भाटेर ने घूस की किस्त के रूप में सात लाख रुपये लेने के लिए अपने कर्मचारी हेमंत को भेजा था।
विज्ञापन

28 मार्च तक सीबीआई हिरासत में भेजे गए आरोपी 

जाल बिछाकर बैठे सीबीआई अधिकारियों ने पाया कि भाटेर के कर्मचारी हेमंत को रमेश परमार नाम के सीए ने भी पांच लाख रुपये दिए। ऐसे में सीबीआई ने भी उसे दबोच लिया। उससे पूछताछ में पता चला कि वह भी एक मामले में बचने के लिए दलाल को पांच लाख रुपये की घूस दे रहा था। इसके बाद सीबीआई ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

सीबीआई ने जानकारी दी कि शुक्रवार को आरोपियों के मुंबई व दिल्ली स्थित आवास और कार्यालय सहित छह परिसरों में तलाशी ली गई, जिसके चलते लगभग 30 लाख रुपये नकद और विभिन्न दस्तावेजों में बरामद हुए। वहीं, कोर्ट में पेशी के बाद सभी आरोपियों को 28 मार्च तक सीबीआई हिरासत में भेज दिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें