फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai BMC Elections: आठ साल बाद हुए बीएमसी के चुनाव, लेकिन वोटिंग प्रतिशत पहले से भी कम; क्या है कारण?

Fri, 16 Jan 2026 02:03 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

आठ साल के इंतजार के बाद मुंबई में नगर निगम चुनाव हुए। यह चुनाव इसलिए खास था क्योंकि बीएमसी देश की सबसे अमीर नगर निकाय है। इसका बजट करीब 74,400 करोड़ रुपये का है। हालांकि इस बार वोटरों की भागीदारी उम्मीद से कम रही। कुल पचपन प्रतिशत के करीब मतदाताओं ने ही वोट डाला।

विज्ञापन
बीएमसी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कई साल के इंतजार के बाद आखिरकार मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के चुनाव हुए। यह चुनाव इसलिए भी बहुत अहम माने जा रहे हैं क्योंकि बीएमसी देश की सबसे अमीर नगर निकाय है और इसका बजट करीब 74,400 करोड़ रुपये का है। लेकिन इतने बड़े चुनाव के बावजूद इस बार मुंबई में वोटरों की भागीदारी उम्मीद से कम रही, खासकर दक्षिण मुंबई के कोलाबा इलाके में।

विज्ञापन


बता दें कि इस बार बीएमसी के चुनाव में कुल पचपन प्रतिशत के करीब मतदाताओं ने अपने वोट का इस्तेमाल किया। यह पिछली बार 2017 में हुए चुनावों के मुकाबले कम है, जब पचपन प्रतिशत से ज्यादा लोग मतदान के लिए आए। मतदान सुबह साढ़े सात बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक चला और कुल एक करोड़ तीन लाख से ज्यादा योग्य मतदाताओं में से लगभग आधे ने ही वोट डाला।

ये भी पढ़ें:- बीएमसी चुनाव परिणाम: भाजपा ने निकाय चुनाव के जनादेश पर खुशी जताई, शिवाजी की सेना के आगे बढ़ने से की तुलना
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां रहा सबसे ज्यादा मतदान प्रतिशत?
बीएमसी चुनाव में हुए मतदान में सबसे ज्यादा वोटिंग प्रतिशत वार्ड नंबर 114 भांडुप में रही। जहां लगभग 65 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला। वहीं सबसे कम वोटिंग वार्ड नंबर 227 कोलाबा में हुई। जहां केवल लगभग इक्कीस प्रतिशत मतदाताओं ने ही वोट डाला। ध्यान रहे कि वार्ड 227 में कुल चवालीस हजार छत्तीस मतदाता हैं और केवल 9614लोगों ने वोट डाला, जबकि इसके आसपास के दो अन्य वार्डों में मतदान पचास प्रतिशत के करीब रहा।

ये भी पढ़ें:- BMC Election Results 2026 Live: बीएमसी के रुझानों में BJP+ को बहुमत, 121 सीटों पर बढ़त; AIMIM का भी खुला खाता

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें