1993 के मुंबई बम धमाकों के मामले में टाडा कोर्ट ने शेष आरोपियों को गुनहगार मानते हुए उनके गुनाह तय कर दिए हैं। अपने निर्णय में कोर्ट ने माना कि इन आरोपियों ने ही मुंबई हमलों की साजिश रची और सैकडों लोगों को मौत के घाट उतार दिया। हालांकि कोर्ट ने दोषियों को अभी सजा नहीं सुनाई है, इस पर अभी निर्णय सुनाया जाना बाकी है। सोमवार को इनकी सजा का ऐलान होगा। जानिए कौन कौन है गुनहगार और कोर्ट ने किस गुनाह में इन्हें माना दोषी।
अबू सलेम
मामले में मुख्य गुनहगार अबू सलेम को ही माना गया है। अबू सलेम को मुंबई बम धमाकों की साजिश में शामिल होने का दोषी माना गया है।
मोहम्मद डोसा
मुस्तफा डोसा के भाई मोहम्मद डोसा को भी अदालत ने दोषी ठहरा दिया है। कोर्ट ने उसे धमाके की साजिश रचने और अवैध हथियार रखने का दोषी माना है।
फिरोज अब्दुल राशिद
फिरोज अब्दुल राशिद को हत्या का दोषी मानते हुए साजिश रचने में भी शामिल पाया गया है।