फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालेगांव ब्लास्ट मामले में सुनवाई टली, कोर्ट में पेश हुईं सांसद प्रज्ञा ठाकुर

Mon, 04 Jan 2021 12:26 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
प्रज्ञा सिंह ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन
महाराष्ट्र में साल 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर समेत सभी आरोपियों की आज एनआईए की विशेष अदालत में पेशी होनी थी, जिसे मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। अब अगली सुनवाई मंगलवार को होगी।
विज्ञापन


मालेगांव में 2008 में हुए विस्फोट के मामले में आरोपी भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर सोमवार को एनआईए की विशेष अदालत में पेश हुईं। पूरी सुनवाई के दौरान ठाकुर अदालत कक्ष के अंत में आरोपियों के लिए बने कटघरे में बैठी रहीं। मामले के चार अन्य सह आरोपी भी उनके साथ मौजूद थे।

विशेष न्यायाधीश पी. आर. सित्रे ने 19 दिसंबर, 2020 को ठाकुर को अदालत के समक्ष पेश होने का अंतिम मौका दिया था। उन्होंने पिछले महीने ठाकुर के दो बार अदालत में पेश नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की थी। इससे पहले 2019 में अदालत ने कहा था कि इस मामले के सभी आरोपी सप्ताह में कम से कम एक बार उसके समक्ष पेश हों। सभी आरोपी फिलहाल जमानत पर जेल से बाहर हैं।
विज्ञापन


सोमवार को ठाकुर और चार अन्य आरोपी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित, समीर कुलकर्णी, रमेश उपाध्याय और सुधाकर चतुर्वेदी अदालत के समक्ष उपस्थित हुए। दो अन्य आरोपी अजय राहिरकर और सुधाकर द्विवेदी सुनवाई से अनुपस्थित रहे। मामले का एक गवाह भी अदालत में मौजूद था लेकिन आरोपी द्विवेदी के वकील की अनुपस्थिति के कारण उसके साथ जिरह नहीं हो सकी।

अदालत ने मामले की अगली सुनवाई कल, मंगलवार के लिए तय की है। कोविड-19 महामारी के कारण देशभर में लॉकडाउन लागू किए जाने के बाद पिछले साल मार्च में मामले में सुनवाई रुक गई थी। पिछले महीने एनआईए की विशेष अदालत ने सुनवाई फिर शुरू की। अभी तक कुल 400 ग्वाहों में से करीब 140 से जिरह हो चुकी है।
विज्ञापन


 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें