फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: बेस्ट बस के ड्राइवर को गाड़ी चलाते वक्त पड़ा हार्ट अटैक, बाल-बाल बचे यात्री

Tue, 20 Oct 2020 04:26 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Wiki Commons
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह मुंबई के नौ बस यात्रियों की जान बाल-बाल बच गई, जब चेंबूर के पास एक बस सिग्नल पोस्ट में टकरा गई। यह हादसा इसलिए हुआ क्योंकि बस के चालक को दिल का दौरा पड़ गया था। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। 

विज्ञापन


बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) के अधिकारी ने बताया कि बस चेंबूर से टाटा पावर हाउस की ओर जा रही थी। करीब 11 बजे बस चालक को दिल का दौरा पड़ा और उसने बसंत सिनेमा के पास नियंत्रण खो दिया। बस में एक पुलिसकर्मी समेत नौ यात्री सवार थे।


अधिकारी ने बताया कि बस में सवार पुलिसकर्मी ने तुरंत एक पुलिस वैन बुलाई जिससे चालक को विद्याविहार स्थित राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और बस चालक का इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें