फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra Crime: मुंबई में प्रेम संबंध से नाराज मां ने 20 वर्षीय बेटी की हत्या की, स्कार्फ से घोंट दिया गला

Tue, 28 Jul 2026 04:12 PM IST
Pavan डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र के उल्हासनगर में प्रेम संबंध का विरोध कर रही मां ने कथित तौर पर अपनी 20 वर्षीय बेटी की स्कार्फ से गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच रिश्ते को लेकर विवाद हुआ था। घटना के बाद आरोपी मां आशा गरड को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई से सटे उल्हासनगर के भय्यासाहेब आंबेडकर नगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। प्रेम संबंध का विरोध कर रही एक मां ने अपनी 20 वर्षीय बेटी की स्कार्फ से गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के बाद उल्हासनगर पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मृतका अमृता गरड का अपने ही इलाके के एक युवक से प्रेम संबंध था। उसकी मां आशा गरड इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थी और किसी भी हालत में बेटी की शादी उस युवक से नहीं कराना चाहती थी। इसी बात को लेकर मां-बेटी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संतोष आव्हाड़ ने मीडिया को बताया कि शनिवार देर रात भी इसी मुद्दे पर दोनों के बीच तीखी बहस हुई। उस समय अमृता और उसकी मां एक कमरे में सो रही थीं, जबकि पिता और दोनों भाई दूसरे कमरे में थे। बहस के दौरान जब अमृता ने घर छोड़कर जाने की बात कही तो आशा गरड ने आपा खो दिया। आरोप है कि गुस्से में उसने बेटी के स्कार्फ से ही उसका गला घोंट दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- क्या सीजेपी ने ठुकराया था धर्मेंद्र प्रधान का मंत्रालय बदलने का प्रस्ताव?: BJP बोली- मनगढ़ंत और निराधार आरोप

प्राथमिक जांच में पुलिस का मानना है कि हत्या पूर्व नियोजित नहीं थी, बल्कि विवाद के दौरान आवेश में उठाया गया कदम था। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में सो रहे थे, इसलिए किसी को इसकी भनक नहीं लगी। गला घोंटने से अमृता की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद आरोपी मां पूरी रात सदमे की स्थिति में बेटी के शव के पास बैठी रही। रविवार सुबह जब घटना की जानकारी परिवार को हुई तो अमृता के पिता ने उल्हासनगर पुलिस स्टेशन पहुंचकर मामले की सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का पंचनामा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी मां आशा गरड को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। मामले में परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें