फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में मुंबई पहुंचे अमित शाह, श्री सिद्धिविनायक के दर्शन कर पूजा अर्चना की

Mon, 02 Sep 2019 05:37 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
अमित शाह - फोटो : Twitter
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री अमित शाह आज मुंबई पहुंचे। उन्होंने आज मुंबई में श्री सिद्धिविनायक के दर्शन कर पूजा अर्चना की। आज मुंबई पहुंचने पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। पूजा के बाद आज अमित शाह श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर के लिए निकल गए। 

विज्ञापन







इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री ने कांग्रेस और एनसीपी के नेताओं के सत्तारूढ़ दल में शामिल होने पर दोनों पार्टियों पर रविवार को तंज कसा था। शाह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे के गृह नगर में कहा, अगर भाजपा अपने दरवाजे पूरी तरह से खोल दे तो शरद पवार और पृथ्वीराज चव्हाण के सिवाय उनकी पार्टियों में कोई नहीं बचेगा।

वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस की ओर से शुरू की गई ‘महाजनादेश’ यात्रा के दूसरे चरण के समापन के मौके पर दक्षिण महाराष्ट्र के सोलापुर शहर में थे। पवार एनसीपी के प्रमुख हैं जबकि चव्हाण कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हैं। दोनों पार्टियों से खासकर एनसीपी के कई नेता भाजपा और शिवसेना में शामिल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें