फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज 6 घंटे के लिए ठप रहेगा मुंबई हवाई अड्डा, नहीं उड़ेगी कोई फ्लाइट

Tue, 23 Oct 2018 10:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन

रनवे पर हो रहे काम के कारण मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा आज 6 घंटे तक बंद रहेगा। हवाई अड्डे के बंद होने का समय सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक है। रनवे के रखरखाव से संबंधित काम के कारण यह फैसला लिया गया है।

विज्ञापन


मुंबई हवाई अड्डे का मुख्य रनवे और दूसरा रनवे क्रॉस रनवे के साथ बंद रहेंगे। इससे यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ा सकता है क्योंकि काम के चलते उड़ान भी प्रभावित होंगी।

हालांकि एयरलाइंस ने उड़ानों को रद्द और रीशिड्यूल कर दिया है। इस काम से वो लोग भी प्रभावित होंगे जिन्होंने कल शाम और रात के लिए टिकट खरीदी है। इस समय अधिकतर लोग यात्रा करते हैं, जिसके चलते मुंबई से बाहर के लिए यात्रा करने पर हवाई उड़ान के टिकट के दाम भी बढ़ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें