हॉन्गकॉन्ग से आ रहे यात्री के पास से मुंबई के छत्रपति शिवाजी इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर भारत में 3 नवंबर को रिलीज हुए 11 iPhone X बरामद हुए हैं। मुंबई सीमा शुल्क विभाग ने इस शख्स को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है।
Mumbai airport officials seize 11 sets of iPhone X
Read @ANI Story | https://t.co/xZhUosbsmd pic.twitter.com/B7TebwKQM0— ANI Digital (@ani_digital) November 5, 2017
सीमा शुल्क अधिकारी ने बताया कि जिस शख्स के पास से फोन बरामद हुए हैं उसका नाम भावेश विरानी है और वो शनिवार रात हॉन्गकॉन्ग से लौट रहा था। जब हमने इसके सामान की तालाशी ली तब हमें यह फोन बरामद हुए।
ये भी पढ़ेंः iPhone X से भरा ट्रक चोरी, गाड़ी में थे 300 से ज्यादा फोन
अधिकारी ने बताया हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि वह इतने सारे आईफोन क्यों लेकर आ रहा था, कहीं कोई गिरोह तो काम नहीं कर रह है।