फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai: बैग में 13 करोड़ रु, कीमत की कोकीन लेकर मुंबई पहुंचा विदेशी नागरिक, कस्टम विभाग ने किया गिरफ्तार

Mon, 03 Jul 2023 08:06 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

कस्टम विभाग ने एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। बता दें कि कोकीन को एक बैग में बड़े ही शातिर तरीके से छिपाकर लाया जा रहा था। 
विज्ञापन
कस्टम ने जब्त की करोड़ों की कोकीन - फोटो : demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने 1.3 किलो कोकीन जब्त की है। इस कोकीन की अनुमानित कीमत 12.98 करोड़ रुपए है। कस्टम विभाग ने एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। बता दें कि कोकीन को एक बैग में छिपाकर लाया जा रहा था। गौरतलब है कि मुंबई एयरपोर्ट पर ही कस्टम विभाग ने इसी साल जनवरी में भी 28 करोड़ रुपए की कोकीन जब्त की थी। 
विज्ञापन


उस दौरान भी आरोपी एक बैग में छिपाकर कोकीन की तस्करी कर  रहे थे। वह कोकीन अदीस अबाबा से भारत लाई गई थी। इस मामले में कस्टम विभाग ने एक भारतीय यात्री को गिरफ्तार किया था। आरोपी व्यक्ति नैनीताल का निवासी था और उसे किसी महिला ने सोशल मीडिया के जरिए कोकीन भारत लाने के लिए तैयार किया था।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें