फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai Fire: निर्माणाधीन 60 मंजिला इमारत में लगी भयानक आग, धुएं के गुबार के बीच बालकनी से गिरता दिखा एक शख्स

Fri, 22 Oct 2021 04:20 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

 Mumbai Lalbaug Fire News: आग इमारत की 19वीं मंजिल पर लगी थी, जो फैलकर 17वीं और 25वीं मंजिल तक पहुंच गई। 
विज्ञापन
मुंबई में लगी आग - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के लालबाग इलाके में एक निर्माणाधीन 60 मंजिला इमारत में आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आग सबसे पहले 19वीं मंजिल पर लगी, जो फैलकर 17 से 25 मंजिल तक पहुंच गई। आग इतनी ज्यादा फैल गई कि इमारत से सिर्फ धुएं का गुबार निकलता दिखाई दे रहा था। आग करी रोड इलाके में मौजूद अविघ्ना पार्क अपार्टमेंट में लगी, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। बाद में महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे भी अविघ्न पार्क अपार्टमेंट पहुंचे और हालात का जायजा लिया। 

विज्ञापन




बालकनी से नीचे गिरा शख्स 
निर्माणाधीन इमारत होने के कारण इसमें फिलहाल कोई नहीं रह रहा था। हालांकि, इमारत में कुछ मजदूरों के होने की आशंका जताई जा रही थी। दमकल विभाग के बचाव कार्य के दौरान एक शख्स इमारत की बालकनी में लटका हुआ दिखाई दिया। खुद को बचाने के लिए शख्स काफी देर तक लटका रहा, लेकिन बाद में वह नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। 




आसपास की इमारत को खतरा
जिस इमारत में आग लगी है वह आवासीय इलाके में है। इसके आसपास अन्य कई इमारतें भी मौजूद हैं। भले ही इमारत में ज्यादा लोग न हों, लेकिन आग से आसपास के अपार्टमेँट में रह रहे लोगों को खतरा उत्पन्न हो गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें