फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai: भाजपा एमएलसी के घर के बाहर मिला सोने-चांदी और नकदी से भरा बैग, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

Sun, 10 Jul 2022 11:40 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

प्रसाद लाड ने बताया सुबह साढ़े पांच से छह बजे के बीच उन्होंने एक संदिग्ध व्यक्ति को घर के पास से गुजरते देखा। उन्होंने उस व्यक्ति से पूछताछ की कोशिश की तो वह बैग छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
भाजपा एमएलसी के घर के बाहर मिला बैग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में भाजपा एमएलसी प्रसाद लाड के घर के बाहर एक संदिग्ध बैग मिला है। इस बैग में सोने-चांदी का सामान, नकदी, गणपति की मूर्ति व और भी बहुत कुछ है। इस तरह का संदिग्ध बैग मिलने से पूरे प्रशासन की नींद उड़ गई है। वहीं भाजपा एमएलसी ने कहा है कि आज यह बैग मिला है, कल कुछ घातक चीज भी मिल सकती है। 

विज्ञापन


प्रसाद लाड ने बताया सुबह साढ़े पांच से छह बजे के बीच उन्होंने एक संदिग्ध व्यक्ति को घर के पास से गुजरते देखा। उन्होंने उस व्यक्ति से पूछताछ की कोशिश की तो वह बैग छोड़कर भाग गया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने जब बैग खोला तो उसमें कैश, सिक्के, सोने-चांदी का सामान, गणपति की मूर्ति वगैरह थे। 
अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज 
माटुंगा पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह बैग किसका है, इसकी जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें