फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: चेंबूर में दो गुटों के बीच झड़प, 6 लोग घायल, मामला दर्ज

Sat, 15 Feb 2020 08:01 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
चेंबूर में दो गुटों के बीच झगड़ा हुआ - फोटो : ANI
विज्ञापन

मुंबई के चेंबूर के मुकुंद नगर में दो गुटों के बीच हुई झड़प में छह लोग घायल हो गए हैं। यह घटना शुक्रवार शाम को घटित हुई। रिपोर्ट्स के अनुसार क्रिकेट बॉल लगने के कारण कुछ कारों के शीशे में चटक गए थे। जिसकी वजह से दो गुटों के बीच झड़प हुई। इसके बाद कार मालिक और क्रिकेट खेल रहे बच्चों के बीच झगड़ा शुरू हो गया।

विज्ञापन




प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मौखिक रूप से हुई लड़ाई हिंसा में बदल गई और लोग लड़ते हुए एक-दूसरे पर पत्थर फेंकने लगे। इसी बीच पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। पुलिस 30 लोगों की तलाश कर रही है जिनके ऊपर हिंसा भड़काने का आरोप है। पुलिस स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें