फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

America: उत्तरी इलिनोइस में कई लोगों को गोली मार दी गई; दो लोगों की इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी

Thu, 13 Jun 2024 02:32 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, डिक्सन

सार

अमेरिका के डिक्स में बुधवार को उत्तरी इलिनोइस में कई लोगों को गोली मार दी गई। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि इसमें से दो लोगों की अस्पताल में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि तीसरे का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
firing, shot, gun - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के डिक्स में बुधवार को उत्तरी इलिनोइस में कई लोगों को गोली मार दी गई। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि इसमें से दो लोगों की अस्पताल में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि तीसरे का पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन


विन्नेबागो बून एंड ओगल काउंटी फायर/एम्स इंसीडेंट्स के फेसबुक पेज पर लिखे एक पोस्ट के मुताबिक, ‘एम्बुलेंस और दो मेडिकल हेलीकॉप्टर लापता लोगों को ढूंढने के लिए डिक्स के पास गई थी, वहां पर बड़ी संख्या में पुलिस भी मौजूद थी।’

तीन घायलों को ले जाया गया था अस्पताल

डिक्सन में कैथरीन शॉ बेथिया अस्पताल के एक प्रवक्ता ने कहा कि तीन लोगों को अस्पताल के आपातकालीन विभाग में ले जाया गया, जिनमें से दो का इलाज करने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। हालांकि अस्पताल प्रशासन ने तीसरे व्यक्ति के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है।

स्थानीय मीडिया ने बुधवार को एक वीडियो जारी किया, जिसमें निजी कारों को कच्ची सड़कों के किनारे खड़ा हुआ दिखाया गया। अधिकारी कभी-कभी छोटे समूहों में इकट्ठा होते हैं लेकिन बहुत कम गतिविधि चलती दिखाई दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें