फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: ममता की अध्यक्षता में सचिवालय में आज औद्योगिक बैठक, राज्य में निवेश बढ़ाने के लिए होगी चर्चा

Thu, 13 Jun 2024 02:02 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री आज डब्ल्यूबीआईडीसी के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। इस बैठक का उद्देश्य राज्य में उद्योगपतियों को निवेश के लिए आकर्षित करना है।

विज्ञापन
ममता बैनर्जी - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में ज्यादा निवेश बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज डब्ल्यूबीआईडीसी के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह बैठक राज्य के सचिवालय 'नबन्ना' में होगी

विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक सीएम के 'बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट' की तैयारियों पर भी चर्चा करने की उम्मीद है, जो कि इस साल नवंबर में होने की संभावना है।

पिछले साल हुए सम्मेलन में प्राप्त सभी निवेश प्रस्तावों पर चर्चा होगी

अधिकारियों ने बताया कि "मुख्यमंत्री इस साल के बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट की तैयारियों सहित कई मामलों पर चर्चा करना चाहती हैं। इसके साथ ही पिछले साल हुए सम्मेलन में प्राप्त सभी निवेश प्रस्तावों की प्रगति की भी समीक्षा करेंगी।"
पश्चिम बंगाल औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड (डब्ल्यूबीआईडीसी) राज्य में उद्योग, निवेश और बुनियादी ढांचे की अवधारणा, विकास, वृद्धि और सुविधा बढ़ाने के लिए काम करता है।
विज्ञापन


‘उद्योगपतियों को पश्चिम बंगाल में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है’

राज्य सचिवालय के एक अन्य सूत्र ने कहा कि बनर्जी को जानकारी मिली है कि कई उद्योगपतियों को राज्य में निवेश करते समय कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, और वह इस मुद्दे पर संबंधित अधिकारियों से बात कर सकती हैं।

विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें