फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम बोले, 'अमर सिंह मेरे भाई, जेल जाने से बचाया'

Tue, 25 Oct 2016 08:42 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटोः मुलायम ‌सिंह यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
समाजवादी परिवार में बढ़ते मतभेद के बीच मुलायम सिंह ने सोमवार को पार्टी कार्यालय में नेताओं की बैठक में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को कड़ी फटकार लगाई। पढ़िए मुलायम सिंह यादव के भाषण की बड़ी बातें - 
विज्ञापन


पार्टी में घमासान पर 
मुलायम सिंह यादव ने पार्टी में चल रही तनातनी पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि 'पार्टी बनाने के लिए हमने लाठियां खाई हैं। जो अभी उछल रहे हैं वो एक लाठी झेल नहीं पाएंगे। पार्टी बनाने के लिए हमने संघर्ष किया है। पार्टी के लिए जेल भी गया।' 

समर्थकों की नारेबाजी पर 
अखिलेश के समर्थकों की नारेबाजी पर सपा सप्रीमो ने कहा कि ये नारेबाजी अच्छी नहीं है। इस वक्त ज्यादा बोलने की जरूरत नहीं है। जो आलोचना सह सकते हैं, वहीं रह सकते हैं। कमजोरी दूर करने के बजाय हम लड़ने लगे है। जो बड़ा नहीं सोच सकता है, नेता नहीं बन सकता। नारे लगाने वालों को क्या पता कि हम कैसे लड़े। 
विज्ञापन


अखिलेश पर क्या बोले मुलायम 
मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश को फटकार लगाते हुए कहा कि पद मिलते ही आपका दिमाग खराब हो गया। मैं अभी कमजोर नहीं हुआ हूं। ये मत सोचना कि नौजवान हमारे साथ नहीं है। क्या जुआरियों और शराबियों की मदद कर रहे हो? हमारे एक इशारे पर नौजवान खड़े हो जाएंगे।
Trending Videos

शिवपाल के काम को भुला नहीं सकता

फाइल फोटोः CM अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
शिवपाल यादव पर क्या बोले
मुलायम सिंह अपने भाई के समर्थन में खुलकर बोले और शिवपाल यादव को आम जनता का नेता बताया। उन्होंने कहा कि कई नेताओं ने चापलूसी को धंधा बना लिया, लेकिन समाजवादी पार्टी टूट नहीं सकती, कुछ लोग हवा में घूम रहे हैं। मैं शिवपाल के काम को भुला नहीं सकता। मैं अपने भाई से अलग नहीं हो सकता।' 

अमर सिंह पर क्या बोले 
मुलायम सिंह ने कहा, 'मैं शिवपाल और अमर के खिलाफ कुछ नहीं सुन सकता। अमर सिंह मेरा भाई है। उन्होंने हमारी कई बार मदद की, जेल जाने से बचाया। हम मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। 

मुख्तार अंसारी पर क्या बोले 
मुलायम सिंह यादव ने कहा कि मुख्यार अंसारी का परिवार ईमानदार लोगों का परिवार है। उप राष्ट्रपति उस परिवार से आए हैं। सपा सुप्रीमो ने खुलकर मुख्तार अंसारी का बचाव किया। 

 
विज्ञापन

क्या अकेले चुनाव जिता सकते हो?

फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
अखिलेश को लगाई फटकार 
मुलायम ने कहा कि मैंने कभी प्रधानमंत्री बनने के लिए कोई समझौता नहीं किया। अपने बेटे को फटकार लगाते हुए उन्होंने कहा कि तुम्हारी हैसियत क्या है? लाल टोपी पहनकर तुम समाजवादी हो गए। क्या अकेले चुनाव जिता सकते हो। इसके अलावा मुलायम ने गायत्री प्रजापति का भी बचाव किया और कहा कि गायत्री गरीब परिवार से हैं। 

शिवपाल और अखिलेश को गले लगवाया 
मुलायम सिंह ने अखिलेश को फटकार लगाते हुए कहा कि शिवपाल तुम्हारे चाचा हैं, उनके गले लगो। इसके बाद दोनों नेता गले लगे। 

शिवपाल और अखिलेश के बीच नोंकझोंक 
मुलायम सिंह के भाषण के बाद अखिलेश और शिवपाल के बीच जबरदस्त बहस हुई और शिवपाल ने अपने भतीजे से कहा कि क्यों झूठ बोलते हो? इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने दोनों नेताओं को अलग किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें