फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mulayam Singh Yadav: रक्षा मंत्री पहुंचे मेदांता अस्पताल, मुलायम सिंह का हालचाल जाना

Fri, 07 Oct 2022 07:14 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इससे पहले यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी अस्पताल पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों और डॉक्टरों से बात की और विश्वास जताया कि सपा संरक्षक जल्द स्वस्थ होंगे। मेदांता अस्पताल ने शुक्रवार को बयान जारी कर बताया कि मुलायम सिंह यादव की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और वह जीवन रक्षक दवाओं पर हैं।
विज्ञापन
Rajnath Singh - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज शाम को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की। इससे पहले मेदांता मेडिसिटी हॉस्पिटल में भर्ती उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य में और गिरावट हो रही है। उन्हें किडनी में संक्रमण की समस्या बढ़ गई है। इसके बाद उन्हें इस समस्या के संबंध में सबसे एडवांस सपोर्ट पर रखा गया है। वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

विज्ञापन


इससे पहले यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी अस्पताल पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों और डॉक्टरों से बात की और विश्वास जताया कि सपा संरक्षक जल्द स्वस्थ होंगे। मेदांता अस्पताल ने शुक्रवार को बयान जारी कर बताया कि मुलायम सिंह यादव की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और वह जीवन रक्षक दवाओं पर हैं।

मेदांता मेडिसिटी हॉस्पिटल सूत्रों के मुताबिक, उनकी किडनी में संक्रमण फैल गया है। इसकी वजह से शरीर में क्रिएटनिन लेवल बार-बार अनियंत्रित हो रहा है। ऐसे में सामान्य डायलिसिस की जगह उन्हें एडवांस कन्टिन्यूअस रीनल रिप्लेसमेंट थेरेपी (सीआरआरटी थेरेपी) सपोर्ट पर रखा गया है। यह थेरेपी किडनी खराब होने पर सामान्य डायलिसिस के इलाज से बेहतर होती है। 
विज्ञापन


इस बीच मुलायम सिंह यादव के परिवार वालों ने अपील की थी कि नेताजी ठीक हैं। यहां अस्पताल में उनसे मिलने न आएं। कार्यकर्ताओं और नेताओं की भीड़ को देखते हुए अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता की गई है। मुलायम सिंह के पुत्र अखिलेश अस्पताल में हीं डेरा डाले हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें