फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम-शिवपाल ने उड़ाया अखिलेश के दावे का मजाक

Fri, 14 Oct 2016 01:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मुलायम संदेश यात्रा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने शुक्रवार को कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान पत्रकारों ने उनसे अखिलेश यादव के नाम से जुड़ा सवाल पूछा। इसका जवाब देते हुए मुलायम सिंह यादव और शिवपाल ने हंसते हुए कहा कि बचपन में कोई अपना नाम खुद से कैसे रख सकता है? बताते चलें कि एक दिन पहले ही एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में अखिलेश ने कहा था कि बचपन में उन्होंने अपना नाम खुद से ही रखा था। अखिलेश का पालन- पोषण उनकी बहन ने किया है। अखिलेश अपनी बुआ को बहुत मानते हैं। 
विज्ञापन



इस दौरान उन्होंने कहा, 'जनता को हमारे परिवार और सपा की विचारधारा पर विश्वास है। इसी कारण समाजवादी पार्टी रजत जयंती मना रही है। आगामी 5 नवंबर को समाजवादी पार्टी अपना रजत जयंती समारोह मना रही है'। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इस समारोह को सफल बनाएं।
विज्ञापन


गायत्री प्रसाद प्रजापति के सवाल पर उन्होंने कहा कि सपा के चमत्कार से वह मंत्री है। प्रजापति प्रतिभाशाली नेता हैं और उन्हें जनता का समर्थन हासिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें