फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर सिंह बोले- बेटे को फायदा दिलाने के लिए मुलायम ने रचा झगड़े का ड्रामा

Tue, 21 Feb 2017 10:21 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Getty images
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी नेता और मुलायम के करीबी अमर सिंह ने बीते दिनों हुए सपा परिवार में झगड़े पर सनसनीखेज खुलासा किया है। सीएनएन न्यूज18 को दिए एक साक्षात्कार में उन्होंने मुलायम सिंह पर आरोप लगाए की झगड़े की पूरी स्क्रिप्ट मुलायम सिंह ने लिखी थी और सारी कवायद बेटे अखिलेश की छवि सुधारने और उसे उचित मुकाम दिलाने के लिए की गई।
विज्ञापन


अपनी शेर-ओ-शायरी के जरिए कटाक्ष करने लिए मशहूर अमर सिंह ने कहा कि मुलायम और अखिलेश एक थे और एक रहेंगे जो पार्टी में हुआ वो सिर्फ लोगों को ‌दिखाने के लिए एक मायाजाल था। मुलायम को बेटे के हाथों हारना पसंद है,सपा,साइकिल और बेटा उनकी कमजोरी है।

मतदान के दिन भी पूरा परिवार एक-साथ गया था फिर ये दिखावा कैसा? गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व मुलायम और अखिलेश के बीच पार्टी पर वर्चस्व बनाने को लेकर लोगों ने घमासान देखा और ये लड़ाई चुनाव आयोग में जाकर समाप्त हुई जब बेटे का पक्ष लेते हुए चुनाव आयोग ने पार्टी का चुनाव चिन्ह साइकिल पुत्र को दे दिया। हालांकि इस सारे मनमुटाव के लिए जिम्मेदार अमर सिंह को ठहराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जब अमर सिंह पर लगा इल्जाम

अमर सिंह - फोटो : SELF
सपा नेता उदयवीर सिंह ने इल्जाम लगाया था कि समाजवादी पार्टी को खत्म करने के लिए इस सारे घमासान को अमर ‌सिंह ने बीजेपी के साथ मिलकर हवा दी।

मुलायम पर जनता को बेवकूफ बनाने का इल्जाम लगाते हुए अमर सिंह ने कहा अगर सपा सुप्रीमो विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस से गठजोड़ नहीं करना चाहते थे तो प्रियंका गांधी के साथ लंबी चर्चा क्यों की थी?  ये एक सुनियोजित ड्रामा था जिसमें हम सबको एक-एक रोल दिया गया था। मुझे अब ज्ञात हो रहा है कि हमारा इस्तेमाल किया गया।

उल्लेखनीय है कि जब मुलायम और अखिलेश खेमे के बीच घमासान चुनाव आयोग में चल रहा था उस वक्त अमर सिंह पिक्चर से नदारद थे। आयोग में सुनवाई के दौरान भी मुलायम भाई शिवपाल और अंबिका चौधरी के साथ पहुंचे थे,वहां भी अमर सिंह साथ नहीं दिखे। अमर ने कटाक्ष करते हुए कहा इस लड़ाई में पिता अपने पुत्र से सीमा में रहते हुए लड़ा,लेकिन पुत्र अखिलेश ने दायरे से बाहर जाते हुए एक राजनैतिक दुश्मन की तरह इस लड़ाई को लड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें