फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम ने अखिलेश को कहा, सुलह के रास्ते रामगोपाल बन रहे हैं सबसे बड़ा रोड़ा

Sat, 07 Jan 2017 08:39 AM IST
धीरज कनोजिया/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पिता मुलायम और बेटे अखिलेश के बीच पल पल बनती बिगड़ी बातचीत के रास्ते रामगोपाल यादव रोड़ा बन रहे हैं। दरअसल, मुलायम सिंह यादव ने यह बात अखिलेश को कही है। उन्होंने मुख्यमंत्री को साफ कह दिया है कि रामगोपाल का साथ छोड़ दो। तब ही मैं साथ रहूंगा। मुलायम के करीबी नेताओं का दावा है कि अखिलेश पिता की कई बात मान चुके हैं। मगर जब वह रामगोपाल से फोन पर बात करते हैं तो फौरन उनके तेवर बदल जाते हैं। 
विज्ञापन


 दूसरी तरफ अखिलेश समर्थक नेता अमर सिंह को सबसे बड़ा खलनायक बता रहे हैं। मुलायम गुट के लोग तो यहां तक आरोप लगा रहे है कि रामगोपाल और नरेश अग्रवाल हाल ही में भाजपा के संगठन महासचिव रामलाल से भी मुलाकात कर चुके हैं और भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए रामगोपाल सुलह नहीं चाहते। मुलायम गुट का दावा है कि नरेश अग्रवाल के रामलाल से परिवारिक रिश्ते भी है। 

हालांकि नरेश अग्रवाल ने इस बात से इंकार किया है। उन्होंने अमर उजाला को कहा है कि अमर सिंह की ससुराल भी गुजरात में है। ऐसे तो उनके रिश्ते भी नरेंद्र मोदी से है। अग्रवाल के मुताबिक नेता जी भी यह बात कई बार अमर सिंह को बोल चुके हैं। सूत्रों का कहना है कि मुलायम के मन में रामगोपाल को लेकर काफी नाराजगी है। इसलिए वह रामगोपाल को अब पार्टी में देखना नहीं चाहते। दूसरी तरफ अखिलेश रामगोपाल को लेकर कोई समझौता करना नहीं चाह रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें