मुकुल रॉय के बेटे शुभ्रांगशू रॉय ने बुधवार को कहा कि उन्हें इलाज की आवश्यकता है। शारीरिक रूप से काफी कमजोर हैं। जो लोग राजनीतिक हितों के लिए मेरे पिता को इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें खुद पर शर्म आनी चाहिए।
पश्चिम बंगाल और टीएमसी के वरिष्ठ नेता मुकुल राय ने मंगलवार को भाजपा में शामिल होने की इच्छा जताई थी। इसके अगले दिन बुधवार को उनके बेटे का कहना है कि वह बीमार है, उन्हें इलाज की जरूरत है। बेटे का कहना है कि पिता के बयानों को गंभीरता से न लिया जाए।
यह है पूरा मामला
विज्ञापन
मुकुल रॉय के बेटे शुभ्रांगशू रॉय ने बुधवार को कहा कि एक दिन पहले पिता ने जो कहा था, वह मैंने सुना है। उन्हें इलाज की आवश्यकता है। वे मनोभ्रंश और पार्किंसंस से पीड़ित हैं। शारीरिक रूप से काफी कमजोर हैं। जो लोग राजनीतिक हितों के लिए मेरे पिता को इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें खुद पर शर्म आनी चाहिए।
जानिए कौन हैं मुकुल रॉय
पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर उत्तर विधानसभा सीट से विधायक रॉय ने विधानसभा चुनावों के बाद 2021 में अपने बेटे के साथ भाजपा का दामन छोड़कर टीएमसी में शामिल हो गए थे। रॉय 2017 में भाजपा में शामिल हुए थे। उन्हें 2019 लोकसभा चुनावों में भाजपा को बंगाल में मिला सफलता का श्रेय दिया जाता है।
टीएमसी के वफादार सिपाही
विज्ञापन
शुभ्रांगशु का कहना है कि सोमवार शाम से वह अपने पिता के संपर्क में नहीं हैं। वह उनकी सलामती को लेकर चिंतित हैं। रॉय सोमवार शाम को नई दिल्ली के दौरे पर गए थे। मंगलवार को उन्होंने कहा था कि वह केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मिलना चाहते हैं, क्योंकि वह भाजपा में लौटने के इच्छुक हैं। अपने पिता के बयान पर शुभ्रांगशु ने कहा कि वह टीएमसी के वफादार सिपाही हैं और आगे भी रहेंगे।
शुभेंदु अधिकारी ने किया हमला
तृणमूल कांग्रेस ने मामले में कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने भी रॉय की वापसी से इनकार करते हुए कहा कि ऐसे लोगों को पार्टी में शामिल करने में हम दिलचस्प नहीं है। हम बूथ स्तर पर अपने संगठन को मजबूत कर रहे हैं।