चुनाव जीतने के बाद सत्तारूढ़ टीएमसी में शामिल हुए मुकुल रॉय को विधायक पद से अयोग्य करार देने के लिए स्पीकर के समक्ष याचिका दायर की गई है। स्पीकर बिमान बनर्जी इस पर शुक्रवार को सुनवाई करेंगे।
पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद भाजपा से तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए वरिष्ठ नेता व विधायक मुकुल रॉय की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भाजपा ने पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतने के बाद सत्तारूढ़ तृणमूल में शामिल होने को लेकर उन्हें अयोग्य करार देने की मांग की है। इस बारे में बंगाल विधानसभा के स्पीकर बिमान बनर्जी के समक्ष दायर शिकायत पर शुक्रवार को सुनवाई होगी। स्पीकर शुक्रवार को जब सुनवाई करेंगे तब विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।