पुलिस के अनुसार, बोकाखाट में दुलुमोनी नाम की हथिनी ने 8 जुलाई को नाहरजन चाय बागान के पास बिजुली में बच्चे को मार डाला था। मौत के बाद, स्थानीय निवासियों ने वन अधिकारियों पर हथिनी ओर कार्रवाई करने का दबाव बनाने लगे थे।
असम के गोलाघाट जिले में एक लड़के की कथित हत्या के आरोप में एक मादा हाथी और उसके बछड़े को बोकाखाट पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, बोकाखाट में दुलुमोनी नाम की हथिनी ने 8 जुलाई को नाहरजन चाय बागान के पास बिजुली में बच्चे को मार डाला था। मौत के बाद, स्थानीय निवासियों ने वन अधिकारियों पर हथिनी ओर कार्रवाई करने का दबाव बनाने लगे थे जिसके बाद पुलिस को यह कदम उठाना पड़ा था। हालांकि जांच पड़ताल कर हथिनी और उसके बच्चे को वन अधिकारियों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
बोकाखाट पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने संवाददाता को बताया कि हमने गैर इरादतन हत्या के लिए आईपीसी की धारा 304 के तहत मामला दर्ज किया है, जो हत्या के लिए नहीं है। हमने मामले के संबंध में हथिनी और उसके बछड़े को जब्त कर लिया है और उन्हें हिरासत के लिए वन विभाग को सौंप दिया है।