फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तृणमूल कांग्रेस छोड़ते ही मुकुल रॉय को मिली ‘वाई प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा

Sun, 05 Nov 2017 05:19 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली  
विज्ञापन
mukul roy
विज्ञापन
तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने के एक दिन बाद शनिवार को ही मुकुल रॉय को केंद्र सरकार ने ‘वाई प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान कर दी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि संप्रग सरकार में रेल मंत्री रहे रॉय की सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को सौंपी गई है। 
विज्ञापन


पढ़ें: राज्यसभा से इस्तीफा देने के बाद मुकुल रॉय बोले- कॉमरेड हूं ममता का नौकर नहीं

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘सशस्त्र सीआरपीएफ की एक टुकड़ी अगले कुछ दिन में उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेगी। रॉय जब भी पश्चिम बंगाल में रहेंगे तो उनके साथ तीन से चार कमांडो होंगे।’ उन्होंने कहा कि केंद्रीय खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा खतरे से संबंधित तैयार रिपोर्ट के आधार पर रॉय को यह सुरक्षा प्रदान की गई है। 

सीआरपीएफ की एक विशेष वीआईपी सुरक्षा शाखा है और यह तकरीबन 70 विशेष लोगों की सुरक्षा करती है। हाल में ही कश्मीर पर केंद्र की ओर से नवनियुक्त विशेष प्रतिनिधि दिनेश्वर शर्मा को सीआरपीएफ कमांडो की ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई थी। 
विज्ञापन


पढ़ें: मुकुल रॉय, जिनके लिए मोदी से टकरा गईं थीं ममता, जानिए एक झटके में क्यों हुए बाहर?

तृणमूल कांग्रेस के संस्थापक सदस्य रहे रॉय शुक्रवार को भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने पिछले महीने की शुरुआत में राज्यसभा की सदस्यता और तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। वैसे रॉय द्वारा पार्टी छोड़ने की घोषणा के बाद तृणमूल कांग्रेस ने उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में छह साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें