फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकवी ने मनमोहन पर कसा तंज, कहा- 'पीएम मोदी को स्क्रिप्ट या निर्देशक की जरूरत नहीं'

Wed, 19 Dec 2018 01:30 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Mukhtar Abbas Naqvi - फोटो : ANI
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह के हमले के बाद अब भाजपा और कांग्रेस के बीच वार पलटवार का दौर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में अब केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी सामने आये हैं।
विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि वह पूर्व प्रधानमंत्री और वरिष्ठ नेता हैं। जब वह प्रधानमंत्री थे तब किसी दूसरे के आदेश और स्क्रिप्ट से बोला करते थे, अब भी वह  यही कर रहे हैं। उन्हें समझना चाहिए कि एक प्रधानमंत्री को किसी स्क्रिप्ट या निर्देशक की जरूरत नहीं होती है।
 


दरअसल पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया था। उन्होंने पीएम मोदी पर मीडिया से बात न करने के आरोप लगाए थे। मनमोहन सिंह ने कहा था कि लोग कहते हैं मैं मौन प्रधानमंत्री था। मैं समझता हूं कि मेरी किताब चेंजिंग इंडिया इस बारे में खुद ही बोलेगी। मैं ऐसा प्रधानमंत्री नहीं था जो प्रेस से बात करने में घबराता हो। मैं लगातार प्रेस से मिलता रहता था और हर विदेश यात्रा के बाद प्रेस कांफ्रेंस करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें