फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalbagh k Raja: लालबाग के राजा के दर पर पहुंचे उद्योगपति मुकेश अंबानी, परिवार के साथ आरती में हुए शामिल

Sat, 23 Sep 2023 03:33 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

उद्योगपति मुकेश अंबानी भी लालबाग के राजा के दरबार में पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी नीता अंबानी, मां कोकिलाबेन अंबानी, छोटा बेटा अनंत अंबानी और बेटी ईशा अंबानी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
लालबाग के राजा (File Photo) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश-विदेश में इन दिनों गणेश चतुर्थी का जश्न मनाया जा रहा है। मुबंई में गणेश की धूम देखने लायक है। बॉलीवुड सहित कई मशहूर हस्तियां हर दिन मुंबई के प्रतिष्ठत लाल बाग के राजा के दर्शन कर रहे हैं। इस बीच शुक्रवार को उद्योगपति मुकेश अंबानी भी लालबाग के राजा के दरबार में पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी नीता अंबानी, मां कोकिलाबेन अंबानी, छोटा बेटा अनंत अंबानी और बेटी ईशा अंबानी भी मौजूद थे। बता दें, अनंत की मंगेतर राधिका मर्चेंट भी साथ में भगवान विघ्नहर्ता के दर्शन करने पहुंचे।

मुकेश अंबानी कड़ी सुरक्षा के बीच अपने परिवार के साथ लागबाग के राजा की आरती में शामिल हुआ। इस दौरान मुकेश अंबानी सफेद रंग के कुर्ते और नेहरू जैकेट में थे तो वहीं नीता अंबानी पिंक कलर के सूट में नजर आईं। बेटी ईशा हरे रंग के प्रिंटेड सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अंबानी परिवार की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट भी ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं। बता दें, हाल ही में, मुकेश अंबानी ने गणेश चतुर्थी के मौके पर अपने घर एंटिलिया में गणपति सेलिब्रेशन का आयोजन किया था। इस दौरान बॉलीवुड सहित तमाम नामचीन चेहरों ने कार्यक्रम में शिरकत की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें