फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mukesh Ambani: रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी को तीसरी बार मिली धमकी, 200 करोड़ के बाद अब मांगे 400 करोड़

Tue, 31 Oct 2023 09:46 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

गौरतलब है कि हाल ही में धमकी भरा ईमेल मिला था। इसमें 20 करोड़ रुपयों की मांग की थी। बाद में कीमत बढ़ाकर 200 करोड़ रुपये कर दी थी। साथ ही रुपये न देने पर मुकेश अंबानी को गोली मारने की बात कही थी।
विज्ञापन
मुकेश अंबानी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज कारोबारी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को एक बार फिर धमकी भरा ईमेल मिला है। यह धमकी किसी ओर ने नहीं बल्कि उसी अज्ञात शख्स की ओर से दी गई है, जिसने 27 अक्तूबर को दो ईमेल भेजकर 200 करोड़ रुपये की मांग की थी। तीसरे ईमेल में शख्स ने फिरौती की रकम बढ़ाकर 400 करोड़ रुपये कर दी क्योंकि अंबानी ने उसके पिछले दो ईमेल का जवाब नहीं दिया। 

विज्ञापन


खतरे की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस ने सोमवार को अंबानी के दक्षिण मुंबई स्थित आवास एंटीलिया की सुरक्षा बढ़ा दी। 

यह भी पढ़ें- रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी को फिर मिली धमकी; जांच शुरू

गौरतलब है कि 26 अक्तूबर को सबसे पहले धमकी भरा ईमेल मिला था। इसमें धमकी देने वाले ने 20 करोड़ रुपयों की मांग की थी। बाद में कीमत बढ़ाकर 200 करोड़ रुपये कर दी थी। साथ ही रुपये न देने पर मुकेश अंबानी को गोली मारने की बात कही थी।  

विज्ञापन


पुलिस नहीं कर सकती ट्रैक
अंबानी की आधिकारिक आईडी पर भेजे गए तीसरे ईमेल में लिखा है, 'आपकी सुरक्षा कितनी भी अच्छी क्यों न हो, हम फिर भी आपको मार सकते हैं। इस बार यह कीमत 400 करोड़ रुपये है और पुलिस मुझे ट्रैक और गिरफ्तार नहीं कर सकती।'

विज्ञापन


बीते साल भी मिली थी धमकी
बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब मुकेश अंबानी को इस तरह की धमकी मिली हो। इससे पहले, बीते साल मुकेश अंबानी और उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी मिली थी। तब  मुंबई पुलिस ने कॉल करके धमकी देने के आरोप में बिहार के दरभंगा से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। आरोपी ने मुंबई के सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल को भी बम से उड़ाने की धमकी दी थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें