फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से आम जनता के लिए खुलेगा मुगल गार्डन, देखने को मिलेंगे 135 किस्म के गुलाब 

Mon, 05 Feb 2018 06:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मुगल गार्डन - फोटो : Social Media
विज्ञापन

दुनिया के सबसे खुबसूरत मुगल गार्डन में फव्वारों से निकलती पानी की बौछारों संग संगीत की मधुर धुन, रंग-बिरंगे फूलों की खुशबू लेने के लिए तैयार हो जाएं। क्योंकि मंगलवार यानी 6 फरवरी से मुगल गार्डन में आम लोगों की एंट्री ओपन होने जा रही है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार को राष्ट्रीय उद्यानोत्सव का उद्घाटन कर चुके हैं इसलिए अब कल से आम लोगों के लिए मुगल गार्डन खोल दिया जाएगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से मिली जानकारी के मुताबिक यह गार्डन 6 फरवरी से 9 मार्च तक खुला रहेगा। गार्डन में एंट्री लेने का समय सुबह 9.30 से शाम 4 बजे तक रखा गया है।

विज्ञापन


दर्शक गार्डन में घूमते हुए पांच सौ से अधिक दुर्लभ फूलों की प्रजातियों से रूबरू हो सकेंगे। दर्शकों के स्वागत के लिए पांच मिनट में तैयार आठ प्रकार की फूलों की प्रजातियों के पीले, लाल व नारंगी सजावटी फूलों की थीम के तहत कारपेट बनाया गया है। यहां वायलेट, येलो व सफेद रंग में उपलब्ध यह फूल बेहद ही खूबसूरत हैं। इस प्रदर्शनी के गार्डन में चीन के नाम से चाइना मैन और चाइना एस्टर नाम के फूल भी मौजूद हैं। 

<blockquote class="twitter-tweet" data-lang="en"><p lang="en" dir="ltr">The Mughal Gardens will remain open for the public from February 6, 2018 to March 9, 2018 (except on Mondays and March 2, 2018, Holi) between 0930 hrs to 1600 hrs. Entry and exit will be from Gate No. 35 of the President’s Estate <a href="https://t.co/Ebuc3BaW6b">pic.twitter.com/Ebuc3BaW6b</a></p>&mdash; President of India (@rashtrapatibhvn) <a href="https://twitter.com/rashtrapatibhvn/status/960450210592772097?ref_src=twsrc%5Etfw">February 5, 2018</a></blockquote>
विज्ञापन

<script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>


 बता दें कि रायसीना हिल्स स्थित राष्ट्रपति भवन के अंदर 15 एकड़ में मुगल गार्डन फैला है, जिसमें 10 से ज्यादा गार्डन हैं। इन गार्डन में गुलाब, सेंट्रल लॉन एंड लॉग, सर्कुलर, स्पिरिचवल, हर्बल (33 औषधीय पौधे), बोन्साई (ढाई सौ प्लांट), कैक्ट्स (80 वेरायटी) व नक्षत्र गार्डन (27 वेरायटी) शामिल हैं। इसके अलावा यहां करीब 160 वेरायटी के 5 हजार पेड़ भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें