फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुगल खानदान के ‘वंशज’ ने भाजपा को याद दिलाया राम मंदिर निर्माण का वादा

Sat, 13 Oct 2018 03:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

मुगल वंश के अंतिम बादशाह बहादुर शाह जफर का वंशज होने का दावा करने वाले याकूब हबीबउद्दीन तुसी ने भाजपा को राम मंदिर निर्माण का वादा याद दिलाते हुए कहा है कि वह इस मामले में भाजपा के सहयोगी दलों से मदद लेंगे।

विज्ञापन


तुसी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अनेक ई-मेल भेजकर राम मंदिर निर्माण के लिए आग्रह किया, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। अगर भाजपा इस सिलसिले में कोई पहल करने में नाकाम रहती है तो मैं मंदिर निर्माण के लिए उसके सहयोगी दलों की मदद लूंगा।’

विज्ञापन

जल्द जाएंगे प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी

तुसी ने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए भाजपा की तरफ से कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने शंकराचार्य स्वरूपानंद से संपर्क किया। वह प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कर्मभूमि गोरखपुर भी इसीलिए आए हैं ताकि राम मंदिर निर्माण के लिये लोगों को प्रेरित किया जा सके। जल्द ही वह प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी भी जाएंगे।

बता दें कि याकूब हबीबउद्दीन तुसी ने दावा किया था कि वह मुगल खानदान के चश्म-ओ-चिराग हैं। उनके इस दावे को वर्ष 2002 में उच्चतम न्यायालय ने भी स्वीकार किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें