फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरिया के मुताबिक अवैध है सुकन्या समृद्धि योजना : मुफ्ती

Sat, 30 Mar 2019 06:09 PM IST
अमर शर्मा भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
SSY
विज्ञापन

इस्लामिक मुफ्तियों के एक वर्ग ने प्रस्ताव पारित कर कहा कि सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई) शरिया के मुताबिक अवैध है क्योंकि योजना के हिस्से के रूप में ब्याज अर्जित किया जाता है। जमीयत उलेमा ए हिन्द के मीडिया प्रभारी अजीमुल्लाह सिद्दीकी ने बताया कि इस हफ्ते की शुरुआत में संगठन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय सम्मेलन में बच्चियों के लिए चलाई जा रही छोटी बचत योजना पर यह प्रस्ताव पारित किया गया।

विज्ञापन


सिद्दीकी ने बताया कि एसएसवाई ब्याज पर आधारित है, इसलिए यह इस्लामिक शरिया के अनुसार अवैध है। नरेंद्र मोदी सरकार ने 2015 में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत यह योजना आरंभ की थी। एक अन्य प्रस्ताव में विभिन्न मोबाइल ऐप के जरिए आर्थिक लेनदेन को अनुमति प्रदान की गई। शरिया के मुताबिक कैशबैक या रिवार्ड प्वाइंट और ऐप से कैब बुकिंग करने को वैध करार दिया गया। 
विज्ञापन


इसी प्रस्ताव में कहा गया मुफ्तियों ने घोषणा की कि वैध वस्तुओं के विज्ञापन के लिए गूगल एडसेंस के उपयोग किया जाना उचित है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें