फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: लापरवाही की सारी हदें पार, टूटी छत के साथ सड़क पर दौड़ी बस; वीडियो वायरल होने पर अधिकारी निलंबित

Thu, 27 Jul 2023 10:16 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

एमएसआरटीसी के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक शेखर चन्ने ने बताया कि बस गढ़चिरौली जिले के अहेरी डिपो की है। मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के एक अधिकारी को बस के खराब रखरखाव के लिए जिम्मेदार होने के कारण निलंबित कर दिया गया है।
 
विज्ञापन
टूटी छत के साथ चलती बस - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र से बड़ी लापरवाही का एक वीडियो सामने आया है। इसमें सड़क पर टूटी छत के साथ महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की एक बस को सड़क पर दौड़ता देखा जा सकता है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले के सामने आने के बाद अधिकारियों ने जांच शुरू कर एक कर्मचारी को निलंबित कर दिया है।

जांच के दिए आदेश

एमएसआरटीसी के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक शेखर चन्ने ने बताया कि बस गढ़चिरौली जिले के अहेरी डिपो की है। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं, एक अन्य अधिकारी ने कहा कि गढ़चिरौली में मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के एक अधिकारी को बस के खराब रखरखाव के लिए जिम्मेदार होने के कारण निलंबित कर दिया गया है।

बस का टूटा था यह हिस्सा

अधिकारी ने बताया कि जिस बस का वीडियो वायरल हो रहा है वह गढ़चिरौली-अहेरी मार्ग पर चल रही थी। उन्होंने कहा कि वाहन की पूरी छत बाहर नहीं आई थी, लेकिन बस राजमार्ग पर चलने के दौरान ड्राइवर के केबिन के ऊपर का बाहरी फाइबर हिस्सा टूट गया और हवा में लहरा गया। 

विज्ञापन

 


बस चालक को नहीं थी खबर

उन्होंने आगे बताया कि यात्रियों के केबिन के ऊपर बाहरी एल्यूमीनियम छत वाला हिस्सा और पूरी बस की छत की भीतरी परत एक दम सही स्थिति में थी। बस के चालक दल और यात्रियों को टूटी छत के बारे में पता नहीं था। रास्ते में लोगों ने बस चालक दल के सदस्यों को इसके बारे में बताया। इस बीच ही किसी ने वीडियो बना ली, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। 

क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) द्वारा इस संबंध में कोई कार्रवाई की जाएगी या नहीं, इस पर राज्य परिवहन आयुक्त विवेक भीमनवार ने कोई जवाब नहीं दिया। 


बेड़े में 15,000 से अधिक बसें

बता दें, एमएसआरटीसी देश के सबसे बड़े सार्वजनिक परिवहन निकायों में से एक है, जिसके बेड़े में 15,000 से अधिक बसें हैं। प्रतिदिन करीब 60 लाख लोग यात्रा करते हैं। एमएसआरटीसी में एक यूनियन नेता ने दावा किया कि खराब रखरखाव के कारण राज्य परिवहन बसों की स्थिति खराब है, खासकर महामारी के बाद, और कई यात्रियों को बसों में लीकेज के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें